Search

 
 
 

धनबाद : गैस कटर से ताला काटकर लूट का स्क्रैप जब्त, आरोपी हिरासत में

 
बरामदगी में पुलिस को आठ घंटे करनी पड़ी मशक्कत, चालक को बंधक बना लूटा गया था स्क्रैप से लदा ट्रक Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चालक को बंधक बना कर लूटे गए स्क्रैप से भरे ट्रक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार 17 जुलाई को बरामद कर लिया. साथ में वासेपुर शमशेर नगर निवासी माजन खान को हिरासत में लिया गया है. दो दिन पूर्व झरिया से लोहा का स्क्रैप लोड कर बरवाअड्डा ले जाने के क्रम में ड्राइवर को बंधक बना लिया गया था और ट्रक को गोदाम में खाली करवा ड्राइवर को मेमको मोड के सामने ले जाकर छोड़ दिया गया था. ‌स्क्रैप के मालिक सचिन सिंह ने इस बाबत धनसार थाना में लिखित शिकायत की थी. धनसार पुलिस ने ड्राइवर की निशानदेही पर सोमवार को कार्रवाई की और लूटे हुए माल को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर शमशेर नगर निवासी माजन खान के लोहा गोदाम से बरामद कर लिया.   माल को बरामद करने में पुलिस को आठ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. गोदाम का ताला नहीं खोले जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया. तब जाकर गैस कटर से गोदाम का ताला काट कर पुलिस ने माल को जब्त किया. पुलिस ने आरोपी माजन खान को भी हिरासत में ले लिया. धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि स्क्रैप के माल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-some-people-thrashed-a-person-who-went-to-graze-cows/">धनबाद

: गाय चराने गए शख्स को कुछ लोगों ने जमकर पीटा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही