Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीएड छात्रों और विवि कर्मियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Advertisement
Advertisement

अनिश्चित कालीन धरना देने विवि पहुंचे थे सेमेस्टर वन के फेल छात्र

Dhanbad : लगभग 15 दिनों के ब्रेक के बाद बीएड सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने 11 सितंबर को एक बार फिर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी की. इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का घेराव भी किया और विश्वविद्यालय की आवागमन बाधित की. इस दौरान बीएड छात्र व विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड के बीच जम कर झड़प हुई. बीएड छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड, शिक्षक व विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट भी की. बीएड छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. उनकी मांग है कि सभी फेल विद्यार्थियों को पास कर अगले सेमेस्टर में भेजा जाए. अपनी मांग के साथ वे विश्वविद्यालय पहुंचे हैं और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है.

38 प्रतिशत विद्यार्थियों को कर दिया गया था फेल

बता दें कि 19 अगस्त को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2022-24 का रिजल्ट जारी किया था. जिसमें 26 निजी बीएड कॉलेज के लगभग 38 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए थे. इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पर जानबूझकर कर कम अंक देने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था. लगभग 5 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन के बाद 26 अगस्त को विश्वविद्यालय के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही