Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  एसडीएम ने कल्याणी इंटरप्राइजेज कोल डिपो में की छापेमारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ किसान चौक के समीप मेसर्स कल्याणी इंटरप्राइजेज कोल डिपो में मंगलवार 21 मार्च को एसडीएम प्रेम कुमार ने छापेमारी की. छापेमारी में कोल डिपो से दो ट्रक समेत भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया. एसडीएम ने जब्त कोयला को बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना खनन विभाग को दे दी. कल्याणी इंटरप्राइजेज के संचालक सौरव तिवारी ने कोल डिपो में रखे कोयले के कागजात पेश किया. कहा कि उनके सभी कागजात वैध हैं. खनन विभाग व पुलिस कल्याणी इंटरप्राइजेज के कागजात की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही