Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के घूस लेते पकड़े जाने पर एसडीओ ने दी सफाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले दिनों एंटी करप्सन ब्यूरो  (एसीबी) द्वारा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद को घूस लेते पकड़े जाने के बाद शनिवार 11 फरवरी को अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने सफाई दी. उन्होंने बताया कि फूड लाइसेंस प्राप्त करने की सारी प्रक्रिया शत-प्रतिशत ऑनलाइन है. फूड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के कागजात की ऑफलाइन मांग नहीं की जाती है. जिले में कोई भी व्यक्ति फूड लाइसेंस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन अथवा एसएमएस से मिलती है. निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को लाइसेंस कि स्वीकृति और अस्वीकृति की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिल जाती है. इसके लिए आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आवेदकों से अपील की फूड लाइसेंस के लिए किसी दलाल या बिचौलिया के चक्कर में न पड़े. इससे समय और धन दोनों की बर्बादी है. ज्ञात हो कि जिले में खाद्य पदार्थो की जांच और लाइसेंस के नाम पर गड़बड़ घोटाले का खेल चल रहा था. मामले का उदभेदन होने के बाद एसडीओ को सफाई देनी पड़ रही है. यह विभाग एसडीओ के अंतर्गत संचालित है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही