Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसडीओ ने हीरापुर में 4 ट्रक अवैध बालू किया जब्त, मामला दर्ज

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने 7 मई को हीरापुर स्थित अपने बंगले के पास खड़े अवैध बालू लदे 4 ट्रकों को जब्त किया. एसडीओ के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी प्रशांत कुमार लायक ने सदर थाना में चारों वाहनों के मालिक व चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया गया कि हीरापुर स्थित एसडीओ आवास के पास सुबह में अवैध बालू लदा चार 407 वाहन खड़े थे. इसी दौरान एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी अपने बंगले से बाहर निकले. उन्हें देखते ही चारों वाहनों के चालक भाग खड़े हुए. एसडीओ ने चारों वाहनों को जब्त कर थाना भेजवाया. वाहनों पर 100-100 सीएफटी अवैध बालू लदा था. एसडीएओ के निर्देश पर धनबाद सीओ सदर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया. सीओ ने बताया कि अवैध बालू के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-prince-khan-threatens-to-kill-the-main-witness-of-ranjit-murder-case/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान ने रंजीत हत्याकांड के मुख्य गवाह को दी जान मारने की धमकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही