Dhanbad : शुभम संदेश में 5 जनवरी के अंक में बोरे में बेबस, गोदाम में कंबल शीर्षक से खबर छपने के बाद धनबाद जिला प्रसाशन की नींद खुली. एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. स्टेशन परिसर में रात में गुजर-बसर करने वाले दर्जनों लोग कंबल पाकर काफी खुश दिखे. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अलाव की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
धनबाद एसडीओ ने गरीबों की ली सुध, रात में निकले कंबल बांटने
Last Updated: Jan 06, 2023 12:00 AM (IST)