Dhanbad : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद धनबाद कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीओ उदय रजक ने सुरक्षा व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि नामांकन कलेक्ट्रेट स्क्कम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा. नामांकन के दौरान निरंकारी चौक से मेमको मोड़ तक (नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई तक) सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे तक वाहनों की नो-एंट्री लागू है. कलेक्ट्रेट, निरंकारी चौक तथा मेमको मोड़ का निरीक्षण कर वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. [wpse_comments_template]
धनबाद : एसडीओ ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
Last Updated: Apr 29, 2024 12:00 AM (IST)