Search

 
 
 

धनबाद : एसडीपीओ ने दिया मुखिया पति के पिटाई मामले में कार्रवाई का आश्वासन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा अनुमंडल क्षेत्न के एसडीपीओ पीतांबर खेरवार ने कहा है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वह सत्ता या विपक्ष के नेता हो या कार्यकर्ता.  मुखिया पति सपन गोराईं की पिटाई के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है. एसडीपीओ का कहना है कि पिटाई कांड में शामिल आरोपी फरार हैं. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. वहीं ठगी मामले में भी जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर मुखिया पति पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पिटाई में मासस कार्यकर्ता की संलिप्तता सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित कई नेताओं ने  भी पिटाई कांड में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. मुखिया पति पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बहाने लाखों रुपये ठगी का आरोप है. मामले में दो भुक्तभोगियों द्वारा सपन नाग के खिलाफ थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है. इधर पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है. बहरहाल इस मामले में दोनों ही दल मासस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-steal-goods-worth-thousands-from-bjp-leaders-shop/">धनबाद

: भाजपा नेता की दुकान से चोरों ने चुराए हजारों के सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही