Search

 
 
 

धनबाद:  दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए अभी से प्रायः सभी ट्रेनों में सीट फुल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सितंबर-अक्टूबर के त्योहारी सीजन में धनबाद से खुलने और गुजरने वाली प्रायः सभी ट्रेनों में नवंबर तक सीटों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है. तीनों बड़े पर्व-त्योहार इस बार अक्टूबर में ही हैं. परंतु ट्रेनें जुलाई-अगस्त में ही लगभग फुल हो चुकी हैं. चार माह पहले रेलवे आरक्षण की ओपनिंग डेट शुरू होते ही टिकट बुक करा लिए गए हैं. दुर्गापूजा की छुट्टियों में समुद्री और पहाड़ी पर्यटन स्थलों के साथ वैष्णोदेवी और दूसरे तीर्थ स्थलों पर जानेवालों की मारामारी है. इसके ठीक बाद छठ में बिहार और उत्तर प्रदेश जानेवाले यात्रियों की भीड़ होगी. पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुना से ज्यादा यात्रियों के सफर का अनुमान है. मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब सहित उत्तर पूर्व की ओर जानेवाली ट्रेनें फुल हो गई हैं. इसी तरह छठ से पहले हटिया से गोरखपुर जानेवाली मौर्य में स्लीपर से फर्स्ट एसी तक की सीटें भर चुकी हैं. लेकिन गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में अभी छठ की बुकिंग ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. इन ट्रेनों में अब भी सभी श्रेणियों की सीटें खाली हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-not-only-panchayat-people-also-have-to-become-ideal-pn-singh/">धनबाद:

पंचायत ही नहीं, लोगों को भी बनना होगा आदर्श: पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही