Search

 
 
 

धनबाद : छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में 19 अक्टूबर के बाद सीटें फुल

 
Dhanbad : छठ महापर्व पर यदि ट्रेन से अपने घर बिहार जाने की सोच रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-merit-list-will-be-released-on-october-10-for-the-third-phase-of-enrollment-in-ug/">(Dhanbad)

होकर बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 19 अक्टूबर के बाद सीटें फुल हो चुकी हैं. छठ महापर्व 30 अक्टूबर को है. उस दौरान किसी ट्रेन में जगह नहीं है. /धनबाद से गया के लिए एक दर्जन से अधिक ट्रेनें हैं, लेकिन इनमें भी टिकट के लिए मारमारी है. वहीं, डेहरी ऑन सोन जाने वाली ट्रेनों में भी नोरूम की स्थिति है.

यह है ट्रेनों की स्थिति

15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में स्लीपर में 19 अक्टूबर से और थर्ड एसी में 22 अक्टूबर से सभी सीटें बुक हो चुकी हैं. 18622 पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस : हटिया से धनबाद होते हुए पटना जानेवाली इस ट्रेन में 23 अक्टूबर और उसके आगे की सभी सीटें बुक हैं. 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस में 24 अक्तूबर के बाद एसी और स्लीपर क्लास की सभी सीटें फुल हैं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 8 अक्टूबर से छठ पूजा तक एसी और स्लीपर क्लास की सभी सीटें फुल हैं. 13403 रांची -भागलपुर-गोड्डा एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर से सीटें फुल हो चुकी हैं. धनबाद से सीतामढ़ी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन में फिलहाल सभी श्रेणियों में सीटें खाली हैं. रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन में भी बहुत जल्द सीटें फुल हो जाएंगी यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-competitions-held-in-dhaiya-on-durga-puja-winning-children-rewarded/">धनबाद

: दुर्गापूजा पर धैया में हुईं प्रतियोगिताएं, विजेता बच्चे पुरस्कृत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही