Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा नेताओं के लिए अग्नि परीक्षा है सचिवालय घेराव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ के नारे के साथ 11 अप्रैल को सचिवालय घेरने के लिए धनबाद भाजपा के नेता कार्यकर्ता भी रांची के लिए रवाना होंगे. सचिवालय घेराव नेताओं के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है. क्योंकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पूर्व दावेदारी प्रस्तुत करने का यह एक अच्छा मौका भी है. घेराव में पार्टी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मी कांत बाजपेयी के अलावा प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज भी शामिल होंगे. ऐसे अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने की होड़ मची है. क्योंकि इस अवसर का इस्तेमाल टिकट की दावेदारी के लिए भी किया जा सकता है.

  भीड़ के बहाने टिकट साधने की तैयारी

धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी रागिनी सिंह जैसे नेता भीड़ जुटाने में जुटे हुए हैं. विधायक राज सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से डेढ़ हजार, महानगर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने पांच हज़ार, जबकि सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने संसदीय क्षेत्र से 60 हज़ार लोगों की भीड़ लेकर सचिवालय घेराव में शामिल होने का दावा किया है. अपर्णा सेन गुप्ता, ढुल्लू महतो और रागिनी सिंह ने संख्या का तो खुलासा नहीं किया है, मगर दावा बढ़ चढ़ कर रहे हैं. सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं के लिए चार पहिया वाहन और बस की व्यवस्था की जा रही है. हज़ारों लोग के ट्रेन से रवाना होंगे.

ऐतिहासिक होगा हेमंत सरकार का विरोध: चंद्रशेखर सिंह

भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सचिवालय घेराव की तैयारी चल रही है. 10 अप्रैल की रात से ही कार्यकर्ता सड़क व रेलमार्ग से रांची के लिए रवाना होंगे. बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे. हेमंत सरकार का विरोध ऐतिहासिक होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही