Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के आदिवासी बहुृल गांवों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का सचिव ने दिया आश्वासन

 

कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर के नेतृत्व में पेयजल सचिव से मिले आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, प्रदर्शन स्थगित 

Nirsa : कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा के नेतृत्व में निरसा के आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा से उनके रांची के नेपाल हाउस स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. सुधांशु शेखर झा ने सचिव को निरसा के आदिवासी बहुल गांवों की समस्या बताई. पेयजल संकट के बारे में बताया. इस पर सचिव ने क्षेत्र के गांवों में पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति का आश्वासन दिया. सचिव से मुलाकात कराने में राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख की अहम भूमिका रही. सुधाशुं शेखर झा के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल सचिव को बताया कि कैसे गांव की महिलाएं रात्रि दो बजे से डाढ़ी -चुआं से पानी लाती हैं. ग्रामीणों की बातें सुनकर सचिव काफी भावुक हुए और उन्हें आश्वस्त किया कि निरसा की कालीपहाड़ी पूर्व पंचायत के पोड़ाडीह, टुनाघुटु,बरमुड़ी, मंगलमारा आदि आदिवासी बहुल गांवों मे हर हाल में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जायेगा. इसके बाद समिति ने फरवरी माह में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की. प्रतिनिधिमंडल में लखीराम टुडू, विजय हेंब्रम, अमर टुडू, हरिलाल बास्की आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sports-are-necessary-for-the-overall-personality-development-of-children-dc/">बोकारो

: बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद जरूरी- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही