Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सचिव ने दिया कौशल केंद्रों में प्लेसमेंट सेल बनाने का सुझाव

Dhanbad: श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार 12 मई को आईटीआई तथा हीरक रोड स्थित मेगा कौशल केंद्र का निरीक्षण किया.  उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों से पाठयक्रम की जानकारी ली. छात्रों ने सोलर के पाठ्यक्रम में विशेष रूचि दिखाई. साथ ही सेल्फ इंप्लॉयड टेलर एवं अन्य पाठ्यक्रमों में रोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया. सचिव ने आईटी एवं कौशल केंद्रों में प्लेसमेंट सेल बनाने का सुझाव दिया. मौके पर फैक्ट्री इंस्पेक्टर राहुल कुमार, श्रम आयुक्त रंजीत कुमार, सहायक श्रम आयुक्त एवं जिला कौशल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, प्रबंधक झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी विश्वरूप ठाकुर, चीफ इंस्पेक्टर ऑफ बॉयल  एसएन वर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही