Search

 
 
 

धनबाद : ब्लॉक टु क्षेत्र के नदखुरकी पैच में धारा 144

 

खेमका कैरियर कंपनी के खिलाफ हो रहा लगातार विरोध प्रदर्शन

Dhanbad: बाघमारा प्रखंड के ब्लॉक टु क्षेत्र में कोयला खनन का कार्य कर रही खेमका कैरियर कंपनी के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि न्यू नदखुरकी पैच (ब्लॉक टू क्षेत्र) के 500 मीटर क्षेत्रफल की परिधि में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. स्थानीय नेता कन्हाई चौहान का आरोप था कि कंपनी राज्य सरकार के नियमों का उल्लघंन कर रही है. कम्पनी में 75 परतिष्ट लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है. इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने एक कमेटी बनाकर जांच कराई थी, जिसमें 35 लोगों की जांच की गई.  इसमें 75% से अधिक कर्मी स्थानीय पाए गए. इसके बाद भी विरोध का सिलसिला जारी है. किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही