Search

धनबाद : निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट रहें चुस्त और चौकस: डीसी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. 17 मई को टुंडी, पूर्वी टुंडी और तोपचांची में मतदान होगा. डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह निर्विघ्न पंचायत चुनाव के लिए सभी तरह की तैयारियों पर विशेष नजर रखे हुए हैं.  उन्होंने शनिवार 7 मई को न्यू टाउन हॉल में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को त्रुटिरहित, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिये प्रशिक्षण दिया. चुनाव में उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

  चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचें

सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया गया कि चुनाव के दिन वे डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचें. क्लस्टर से अपने बूथों पर जाएं. चुनाव संपन्न कराने के बाद बूथ से क्लस्टर और वहां से सीधे स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचें. इस बीच कहीं भी, किसी भी काम के लिए नहीं रुकें. सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव की सभी प्रक्रिया और दिशा निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया. उनसे कहा गया कि डिस्पैच दिवस से पूर्व एक बार अवश्य मतदान केंद्रों का भ्रमण करें. मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए समय से डिस्पैच सेंटर पहुंचें. सभी सामग्री का मिलान कर उसकी जांच कर लें. मतदान से कम से कम एक घंटा पूर्व बूथ पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें. निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ करें. बैलेट बॉक्स को खोलने, उसका निरीक्षण करने और मतदान पूरा होने के बाद उसकी सीलिंग प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया. बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-business-class-angry-due-to-failure-of-police-in-ranjit-saw-murder-case/">धनबाद

: रंजीत साव हत्याकांड में पुलिस की नाकामी से व्यवसायी वर्ग नाराज [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//