Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बेलगड़िया टाउनशिप में आवासों की सुरक्षा के लिए बहाल होगी सिक्यूरिटी एजेंसी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेआरडीए अध्यक्ष उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त   चंद्र किशोर उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार 19 जुलाई को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई. झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की 33 वीं प्रबंध पर्षद की इस बैठक में जेआरडीए के तहत सभी विकास कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की गई.

     जलापूर्ति के लिए तीन नये डीप बोरवेल बनेंगे

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट की स्वीकृति पर चर्चा हुई. बेलगड़िया टाउनशिप में निर्माणाधीन 12 हजार आवास तथा तैयार हो चुके 6352 आवासों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी एजेंसी रखने का निर्णय लिया गया. सीसीटीवी कैमरे सहित एक कंट्रोल रूम तैयार करने तथा सुरक्षा गार्ड हेतु मैन पावर बजट तैयार करने का निर्देश दिया गया. झरिया विहार कॉलोनी बेलगड़िया में जल समस्या के निदान के लिए तीन नए डीप बोरवेल बनाने व नए मोटर पंप सेट के साथ कंट्रोल पैनल लगा कर सुचारू रूप से जलापूर्ति की भी अनुमति दी गई.

    संविदा पर दो कनीय अभियंताओं की होगी नियुक्ति

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार में दो कनीय अभियंता की संविदा पर नियुक्ति के लिए किसी सरकारी सेवानिवृत्त कर्मी को बहाल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विगत फरवरी तक जरेडा कॉलोनी का विद्युत विपत्र भुगतान हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई. प्रोजेक्ट मोनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) के अंतर्गत एवं दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मियों के सेवा विस्तार का निर्णय लिया गया. बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सह अध्यक्ष, जेआरडीए चंद्र किशोर उरांव, धनबाद उपायुक्त  संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, जेआरडीए के प्रभारी अमर प्रसाद, झरिया मास्टर प्लान व भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक से पूर्व उपायुक्त संदीप सिंह ने आयुक्त का सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-water-from-water-treatment-plant-can-cause-cancer/">धनबाद:

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से हो सकता है कैंसर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही