Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल में निकाली गई सुरक्षा जागरूकता रैली

 
Maithon : राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत एमपीएल प्रबंधन की ओर से बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. इससे पहले सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. चालकों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और प्रशिक्षण भी दिया गया. नुक्कड़ नाटक, स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से भी सुरक्षा के टिप्स दिए गए. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि सुरक्षा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए. सुरक्षा में ही सुरक्षित जीवन का सार निहित है. रैली को सीएमओ सर्विसेज डीके गंगवाल एवं ऑपरेशन हेड पी राउत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में काफी संख्या में अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर सुरक्षा विभाग के हेड उमेश गौतम, ओपी आर्या, अभिजीत पाण्डेय, उमाकांत पाटकर, अजय कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hurt-by-nishas-indifference-the-branch-manager-murdered-her/">धनबाद

: निशा की बेरुखी से आहत ब्रांच मैनेजर ने कर दी उसकी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही