Search

 
 
 

धनबाद: तोपचांची में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  तोपचांची थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों ने गुरुवार 22 सितंबर को सर्च अभियान चलाया. सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद के निर्देश पर सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली. सर्च अभियान के अगुवाई दलजीत सिंह भाटी कर रहे थे. सुरक्षा बलों ने तालाटूंगरी पहाड़ी के समीप सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. [caption id="attachment_426792" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/abhiyan-top-1-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> अभियान में शामिल सुरक्षा बल के जवान[/caption] सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बंकर में सभी विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी. विस्फोटक सामग्री में 45 जिलेटिन, चार इलेक्ट्रिक और 5 नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं. विस्फोटक सामग्री किस मकसद से रखी गई थी, यह ठीक से कहना मुश्किल है. हालांकि सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से नक्सलियों के बड़े मंसूबे को नाकाम करने का दावा किया है. सर्च अभियान में सहायक कमांडेंट संजीव कुमार, निरीक्षक वासुदेव रतनलाल, तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद, सिपाही केस राम मीणा, उप निरीक्षक गुरूमेल सिंह, एसआई अनिल विद्यार्थी तथा सी कंपनी के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-snatches-womans-bag-from-moving-auto/">धनबाद:

चलते ऑटो से बाइक सवार ने झपट्टा मार कर महिला का बैग छीना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही