Search

धनबाद : सेल टासरा के सुरक्षा बलों ने जप्त किया 56 टन अवैध कोयला

Sindri : सिंदरी (Sindri)">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-local-youth-do-not-get-jobs-in-hrl-indefinite-strike-raj-sinha/">(Sindri)

के गोशाला ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेल के टासरा प्रोजेक्ट में अवैध कोयला खनन जारी है. सेल चासनाला के सुरक्षा बलों व स्थानीय पुलिस ने 9 मई को छापेमारी कर तस्करों द्वारा बोरियों में भरकर रखा करीब 56 टन अवैध कोयला जप्त किया. इस दौरान तस्करों ने पथराव भी किया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. एएसआई जयमसीह लकड़ा व अन्य जवानों ने पत्थरबाजों को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की, पर वे भाग निकले. सेल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर नागेन मंडल ने बताया कि जप्त कोयला स्टॉक में जमा कर लिया गया है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने कहा कि सेल प्रबंधन की लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-give-second-language-status-to-bangla-in-jharkhand-arup/">

धनबाद : झारखंड में बांग्ला को दूसरी भाषा का दर्जा दे सरकार- अरूप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp