Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एफसीआई प्लांट परिसर में सुरक्षा गार्ड गनमैन की पेड़ से गिरकर मौत

Sindri : सिंदरी (Sindri) हर्ल व एफसीआईएल सिंदरी प्लांट परिसर में एफसीआईएल में पदस्थापित गनमैन सुरक्षा गार्ड शिवजी सिंह की मौत पेड़ से गिरकर हो गई. घटना हर्ल व एफसीआईएल के प्रशासनिक भवन की बगल में रविवार 30 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. शिवजी सिंह पूर्व सैनिक थे और बिहार के छपरा जिले के रहनेवाले थे. एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गनमैन की ड्यूटी प्लांट परिसर में रविवार को 5 बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक थी. सिक्योरिटी इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने उन्हें घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि प्रशासनिक भवन की बगल में कटहल के पेड़़ पर वह चढ़ रहे थे, तभी गिर गए और उनकी मौत हो गई. वरीय पदाधिकारियों व सिंदरी पुलिस को सूचना दे दी गई है. सूचना के आधार पर सिंदरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनके आर्मी में पदस्थापित पुत्र व पुत्री को भी पुलिस ने जानकारी दे दी है. संशोधित धनबाद: एफसीआई प्लांट परिसर में सुरक्षा गार्ड गनमैन की पेड़ से गिरकर मौत शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सेना में पदस्थापित पुत्र-पुत्री को दी गई सूचना Sindri : सिंदरी (Sindri) हर्ल व एफसीआईएल सिंदरी प्लांट परिसर में एफसीआईएल में पदस्थापित गनमैन सुरक्षा गार्ड शिवजी सिंह की मौत पेड़ से गिरकर हो गई. घटना हर्ल व एफसीआईएल के प्रशासनिक भवन की बगल में रविवार 30 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. शिवजी सिंह पूर्व सैनिक थे और बिहार के छपरा जिले के रहनेवाले थे. एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गनमैन की ड्यूटी प्लांट परिसर में रविवार को 5 बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक थी. सिक्योरिटी इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने उन्हें घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि प्रशासनिक भवन की बगल में कटहल के पेड़़ पर वह चढ़ रहे थे, तभी गिर गए और उनकी मौत हो गई. वरीय पदाधिकारियों व सिंदरी पुलिस को सूचना दे दी गई है. सूचना के आधार पर सिंदरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनके आर्मी में पदस्थापित पुत्र व पुत्री को भी पुलिस ने जानकारी दे दी है. सिंदरी थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. हाथ व शरीर पर पेड़ से गिरने के निशान हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही