Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  डिगवाडीह से एसआईएस कंपनी का सिक्यूरिटी गार्ड लापता

Jharia: झरिया (Jharia)  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह टाटा न्यू कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय एस आई एस के निजी सुरक्षा प्रहरी सुरजीत सिंह मेहरा मंगलवार 25 अप्रैल की रात से रहस्यमय ढंग से गायब है. उनकी पत्नी सोनी कौर ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात उनके पति विकास सिंह नामक दोस्त की शादी की सालगिरह में भूतगड़िया गए थे. दस बजे रात को उन्हें डिगवाडीह बाजार में देखा गया. परंतु वह घर वापस नही आए. सोनी की शादी 2018 में सुरजीत के साथ हुई थी. उनका करण सिंह नामक एक तीन वर्षीय पुत्र है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि सुरजीत के मोबाइल फोन का लोकेशन का पता लगाया जा रहा है.  जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही