Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:कच्छी बलिहारी में अपराधियों से भिड़े सुरक्षा गार्ड, बचे लाखों के सामान

Putki : पुटकी (Putki)  कच्छी बलिहारी 10/12 कोलियरी के सुरक्षा गार्ड की शुक्रवार की रात लुटेरों से भिड़ंत हो गई, जिससे लाखों की लौह सामग्री बच गई. हालांकि अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड जीतन डोम व उमेश सिंह को जख्मी कर दिया. गम्भीर रूप से जख्मी जीतन को कुस्तौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गार्ड उमेश सिंह को भी चोट आई है. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ का दल पहुंचा, जिससे अपराधी भाग खड़े हुए. अपराधी कुछ ही लोहे का सामान ले जा सके. पिछले दिनों कोलियरी में लूट के बाद प्रबंधन ने अधिकतर सामान एरिया स्टोर में जमा कर दिये थे. रात करीब दो बजे दो दर्जन अपराधी कोलियरी परिसर में आ धमके. गार्ड शोर मचाते हुए अपराधियों से भिड़ गए. अपराधियों की संख्या ज्यादा थी, जिन्होंने गार्डों को पीट दिया. प्रबंधक पी दास ने भी घटना की पुष्टि की है. कहा कि सीआईएसएफ के आने से अपराधी भाग गए व लूट को अंजाम नही दे सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही