Search

 
 
 

धनबाद: मुगमा डिनोबली की बसों में हो रही है सुरक्षा की अनदेखी : डीटीओ

 

जांच में मिली गड़बड़ी, एमवीआई एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Nirsa :  स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की सूचना पर धनबाद डीटीओ राजेश कुमार सिंह 20 जुलाई गुरुवार को मुगमा डिनोबली स्कूल पहुंचे. स्कूल परिसर में डीटीओ के पहुंचने की सूचना मिलते ही बस मालिकों में खलबली मच गई. कई बस मालिक स्कूल पहुंच गए. स्कूल परिसर में खड़ी बसों के कागजात की जांच करने के बाद डीटीओ ने बताया कि जितनी भी बसें स्कूल में चल रही हैं, कोई सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रही हैं. उन पर एमवीआई एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. वही स्कूल की प्राचार्य शर्मिष्ठा मजुमदार ने बताया कि बसों के संचालन का जिम्मा ईसीएल प्रबंधन पर है. प्रबंधन ही स्कूल में बसों को चलाने के लिए निविदा निकालता है. उसी के आधार पर स्कूल में बसें चलती हैं. बताते चलें कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में सभी स्कूलों में संचालित बसों की स्थिति काफी खराब है. 15-20 वर्ष पुरानी बसों को डेंटिंग पेंटिंग कराकर स्कूलों में धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही