Search

 
 
 

धनबाद : वृद्धाश्रम की व्यवस्था देख भड़के डीसी, बेड, टॉयलेट, किचन दुरुस्त करने का निर्देश

 
Dhanbad : डीसी संदीप सिंह ने 2 जनवरी को सरायढेला के सहयोगी नगर सेक्टर तीन स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया. वहां की सुविधाओं को देख डीसी भड़क गए और संबंधित पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. आश्रम में बेड, टॉयलेट, रसोईघर, खाने-पीने का प्रबंध सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा. वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से भी बात की. कहा कि अतिरिक्त निर्माण की आवश्यकता होने पर उसका प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग को भेजने का आश्वासन दिया. कहा कि वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद यहां जरूरतमंद लोग रह सकेंगे. उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा जिला प्रशासन प्रदान करेगा. इसके बाद डीसी ने कंबाइंड बिल्डिंग के पीछे स्थित वर्किंग वूमन हॉस्टल का निरीक्षण किया. वहां की हर व्यवस्था को बारीका से देखा. संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए. हॉस्टल में रह रही लड़कियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और पदाधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीएमएफटी के फरहान शेख, सज्जाद अंसारी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prepare-a-plan-and-complete-the-development-works-on-time-dc/">धनबाद

: योजना तैयार कर विकास कार्यों को समय पर पूरा करें- डीसी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही