Search

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में अव्यवस्था देख बिफरे संयुक्त सचिव, लगाई फटकार

Dhanbad :  स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज तथा अजय कुमार सिंह शनिवार 20 मई को धनबाद के सदर अस्पताल सहित एसएनएमएमसीएच की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देख काफी नाराज हुए. उन्होंने सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा को जमकर फटकार लगाई. सिविल सर्जन के साथ अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद भी मौजूद थे. संयुक्त सचिव ने अस्पताल के ओपीडी, पैथोलॉजी, ड्रेसिंग रूम, टीकाकरण केंद्र, वार्ड, बाथरूम, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूता विभाग का जायजा लिया. हर जगह उन्हें कुछ न कुछ अनियमितता दिखी. इसके बाद संयुक्त सचिव बिफर पड़े और सिविल सर्जन व उपाधीक्षक को जमकर फटकार लगाई.

    मशीन स्टार्ट करना नहीं आता तो इलाज क्या करेंगे

संयुक्त सचिव आई विभाग पहुंचे, जहां डॉक्टर की मौजूदगी में पुरानी तकनीक से मरीजों का इलाज किया जा रहा था. मरीजों के लिए इलाज के लिए लाखों की लागत से खरीदी गई मशीन बंद पड़ी मिली. एक बार फिर व बिफर पड़े. उन्होंने डॉक्टर से मशीन चालू करने को कहा, लेकिन वह असमर्थ रहे. संयुक्त सचिव ने कहा जब मशीन स्टार्ट करना नहीं आता तो वह मरीजों का इलाज क्या करेंगे.

     ड्रेसिंग व सफाई करने वाली मशीन भी खराब

  [caption id="attachment_643092" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dressing-sachiv-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> ड्रेसिंग रूम में खराब बेड हटवाते संयुक्त सचिव[/caption] संयुक्त सचिव ने देखा कि मरीजों के ड्रेसिंग में काम आने वाले छोटे-छोटे औजार व मशीन भी खराब है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. अगर जंग लगे औजारों से मरीजों की ड्रेसिंग की गई तो वे बेशक मौत के काल में समा सकते हैं.

      मरीज के बाथरूम का स्टाफ कर रहे इस्तेमाल

  [caption id="attachment_643094" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/gandagi-sachiv-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> बाथरूम की गंदगी देखते संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह[/caption] प्रसूता महिलाओं के लिए बने बाथरूम के दरवाजे पर ओन्ली फॉर स्टाफ लिखा मिला, जिसे संयुक्त सचिव ने शर्मनाक हरकत बताया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराना वाली महिला के लिए इसे बनाया गया है, लेकिन यहां स्टॉफ़ इस बाथरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं और मरीजों को बाहर भेजते है. इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी.

...... .तो क्या भूखे मरने देंगे

प्रसूति महिलाओं के लिए भोजन का भी बंदरबांट हो रहा है. वार्ड में भर्ती तमन्ना परवीन ने संयुक्त सचिव को बताया कि उन्हें कल से भोजन नहीं दिया गया है. आज का नाश्ता भी नहीं मिला है. सुन कर संयुक्त सचिव फिर बिफर पड़े और अस्पताल के स्टाफ के सिविल सर्जन व उपाधीक्षक को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा होने के बाद खाना देंगे, नहीं तो भूखे मरने देंगे क्या. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//