Search

धनबाद : कैंसर पीड़ित बहन के इलाज को डीसी से लगाई मदद की गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-bail-application-of-accused-pintu-singh-in-upendra-murder-case-rejected/">(Dhanbad)

के डीसी संदीप सिंह ने 6 जून को अपने कार्यालय सभागार में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में पहुंची झरिया की पूजा कुमारी ने कैंसर पीड़ित अपनी छोटी बहन शालू कुमारी के इलाज के लिए डीसी से मदद की गुहार की. उन्हें आवेदन भी सौंपा. आवेदन में बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. पिता सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार चलाते हैं. बीमार बहन का इलाज रांची के कैंसर अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों ने उसे टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने के लिए रेफर किया है. ऑपरेशन में करीब ढाई लाख रुपए खर्च बताया गया है. डीसी ने तुरंत सिविल सर्जन से बात कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मरीज को आर्थिक मदद दिलाने का निर्देश दिया. बिराजपुर से आई 70 वर्षीया अमिया देवी ने विधवा पेंशन चालू करोन के लिए डीसी को आवेदन सौंपा. बताया कि पेंशन की स्वीकृति 4 जून 2016 को मिली थी, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिला है. डीसी ने आवेदन गोविंदपुर बीडीओ को अग्रसारित करते हुए जांच का निर्देश दिया. धनसार की प्रीति कुमारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन कराने व भूली डी ब्लॉक के वीरेंद्र कुमार ने जमीन के सीमांकन में गड़बड़ी की शिकायत से संबंधित आवेदन दिया. जनता दरबार में इसके अलावा शिक्षा, जमीन विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आए. डीसी ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fighting-with-lover-couple-in-nirsa-both-in-shock/">धनबाद

: निरसा में प्रेमी युगल के साथ मारपीट, दोनों सदमे में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp