Search

 
 
 

धनबाद : वासेपुर के फरार गैंगस्‍टर प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती

 
Dhanbad : जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड में फरार गैंगस्‍टर प्रिंस खान के धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=319670&action=edit">(Dhanbad)

वासेपुर स्थित घर पर पुलिस ने 29 मई को कुर्की-जब्‍ती की कार्रवाई शुरू की है. वासेपुर के कमर मखदूम रोड स्थित प्रिंस खान के घर के बाहर बड़ी संख्‍या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है. उसके घर से एक-एक सामान निकालकर जब्‍त किया जा रहा है. पुलिस ने पिछले 2 मई को उसके घर पर इश्‍तेहार चिपकाकर जल्‍द सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. इसके 27 दिन बाद रविवार को कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई. सामान जब्त कर ले जाने के लिए कई ट्रक लगाए गए हैं.

29 नवंबर 2021 को कारोबारी नन्हे खान की हुई थी हत्‍या

ज्ञात हो कि‍ 29 नवंबर 2021 को वासेपुर में जमीन कारोबारी नन्हे खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसके बाद प्रिंस खान ने हत्या की जिम्मेवारी ली थी. तब से वह फरार है और रंगदारी के लिए कई व्यवसायियों व कारोबारियों को लगाता धमकि‍यां दे रहा है. दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी करवा चुका है. इसके बाद से प्रिंस खान पुलिस के रडार पर है. कुर्की-जब्‍ती की कार्रवाई में डीएसपी अमर कुमार पांडे, बैंक मोड़ थाना प्रभारी, भूली ओपी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=319781&action=edit">

धनबाद : प्रिंस खान पर कसने लगा है पुलिस का शिकंजा, वासेपुर से तीन शूटर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही