Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन

Dhanbad : झारखंड व धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से 21 मई को वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम, धनबाद में दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के 24 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. अंतिम तौर पर 15 खिलाड़ियों का चयन उनके फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर किया गया. चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा 22 मई को की जाएगी. वहीं, 22 मई को सुबह 7 बजे से झारखंड स्टेट बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होगा. अंतिम ट्रायल के बाद बालक व बालिका वर्ग के 12-12 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जाएगी. सेलेक्शन ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, चयनकर्ता उत्तम राज, संजय ठाकुर, आशीष, आनंद, नीरज कुमार, अब्दुल रहमान, सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही