Search

 
 
 

धनबाद : राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 28 जून को गोमो में

 
Gomoh : धनबाद जिला कबड्डी संघ द्वारा गोमो रेल मैदान में 28 जून बुधवार को सुबह 7 बजे से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी खूंटी में एक से तीन जुलाई तक बिरसा मुंडा कॉलेज में होने जा रही 9वीं राज्य सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2023 में हिस्सा लेंगे. जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने बतया चयन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालक-बालिका की उम्र 16 वर्ष व वजन 55 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए. संघ अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा जिला एसोसिएशन लगातार प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन क़र रहा है. इस बार भी उम्मीद है कि जिला की टीम अच्छा परिणाम लाएगी. संगठन द्वारा रहने व खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. चयन मे खिलाड़ियों को आधार कार्ड लेकर पहुंचना है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/unreserved-superfast-special-train-leaves-from-dhanbad-to-chennai/">धनबाद

से चेन्नई के लिए अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही