Search

 
 
 

धनबाद : हीरापुर में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कोर्स शुरू

 

छह महीने की नि:शुल्क ट्रेनिंग से महिलाएं खुद की रक्षा करने में होंगी सक्षम

Dhanbad : एसडीडी एवं सेवा और समर्पण संस्था की ओर से दुर्गा मंदिर हीरापुर में 20 अगस्त को महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत हुई. कोर्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता जया कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए समर्थ बनाने के लिए सेवा और समर्पण संस्था का यह प्रयास काबिले तारीफ है. ट्रेनर गौरी शंकर प्रसाद और ब्लैक बेल्ट होल्डर अनुराधा महिलाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग देंगे. फाउंडर स्वाति ने बताया कि इसके तहत महिलाओं को 6 महीने का कोर्स कराया जाएगा. इससे महिलाओं में अपना बचाव करने की क्षमता विकसित होगी. इस अवसर पर समाजसेवी भाजपा नेत्री संतोषी आनंद, जिला डेकोरेटर्स के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सामूहिक विवाह समिति की जया सिंह, सेवा और समर्पण की अध्यक्ष काजल मित्रा झा, प्रतिष्ठा वर्मा, निमिषा, सुषमा वर्मा, संगीता दास, मौसमी मित्रो, रिंकू भट्टाचार्य, श्रावणी दास, चैताली तिवारी, मीता पॉल, अनीशा दास, पंकज वर्मा, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-taking-out-of-lease-sindris-domgarh-manohartand-sl2/">धनबाद

: सिंदरी के डोमगढ़, मनोहरटांड़, एसएल टू को लीज से बाहर करने का विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही