Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कतरास में राहुल सांकृत्यायन स्मृति पर्व पर गोष्ठी

Katras :  कतरास (Katras) जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में शनिवार 15 अप्रैल को राहुल सांकृत्यायन स्मृति पर्व का आयोजन डीएवी प्लस टू विद्यालय में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुकदेव भोई ने राहुल सांकृत्यायन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों की जानकारी दी. समारोह का उद्घाटन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ नलिन रंजन ने किया. अध्यक्षता डॉ अली इमाम खान ने की.  मौके पर भारतीय  वाड्गमय के शिखर पुरुष राहुल सांकृत्यायन विषय पर संगोष्ठी हुई. डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, डॉ आरपी सिंह, मनमोहन पाठक, कुमार सत्येंद्र, अशोक कुमार आदि ने अपना विचार रखा. संचालन डॉ मृणाल ने किया. इसके उपरांत कतरास राहुल चौक स्थित महापंडित राहुल सांकृत्यायन के प्रतिमा पर जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ मृणाल, माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, डॉ उमाशंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, निमाई मुखर्जी, जय मजूमदार,मानस चटर्जी, अधिवक्ता मातादीन अग्रवाल, उमेश ऋषि, रविंद्र रजवार, राजू खान, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, प्रभात मिश्रा, रणधीर ठाकुर, अशोक लाल, मनोज खेमका, प्राचार्य उपेंद्र राय, डॉ जी सी राय ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इप्टा के कलाकार विष्णु, नासिर नाथू केवट ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किये. विद्यालय के छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही