Search

 
 
 

धनबाद : कोयला नगर में संस्कार स्वच्छता पर सेमिनार,  8 स्कूलों के प्राचार्य सम्मानित II समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : कोयलानगर कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए संस्कार स्वच्छता विषय पर सेमिनार हुआ. इसमें बीसीसीएल के परियोजना स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए. मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरली कृष्णा रमैया ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के मध्यम से तस्वीरों व उदाहरणों के जरिए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के गुर बताए. इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए आठ स्कूलों के प्राचार्य को शिल्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में डीएवी अलकुशा के प्राचार्य आरके सिन्हा, डीएवी कोयलानगर के एनएन श्रीवास्तव. सरस्वती विद्या मंदिर भूली के प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी शामिल हैं. समारोह में जीएम कल्याण सरोज पांडेय, जीएम (कार्मिक) दिलीप कुमार सिंह, जीएमपी विद्युत सहाय, सुनील कुमार, कुमार मनोज, सुरेंद्र भूषण (जीएम एडमिनिस्ट्रेशन) सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

बीसीसीएल मुख्यालय  कोयलानगर से निकली स्वच्छता दौड़

https://lagatar.in/dhanbad-seminar-on-sanskar-sanitation-in-coal-nagar-principals-of-8-schools-honored-ii-including-2-news/%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc/"

rel="attachment wp-att-958293">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/दौड़.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को बीसीसीएल की ओर से कोयलानगर में स्वच्छता दौड़ का आयोजन हुआ. बीसीसीएल मुख्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हुई दौड़ में बीसीसीएल कर्मी, सीआईएसएफ जवान, स्कूली बच्चे,शिक्षक सहित 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया. निदेशक कार्मिक मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक फाइनेंस, राकेश कुमार सहाय, डीटी (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया. यह भी पढ़ें : नवरात्र">https://lagatar.in/garib-rath-special-train-from-dhanbad-to-jammu-on-navratri/">नवरात्र

पर धनबाद से जम्मू के लिए गरीब रथ स्पेशल ट्रेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही