Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाटडीह में ट्रैफिक नियम एवं साइबर अपराध पर गोष्ठी

Mahuda : महुदा (Mahuda) अठारह वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए. सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. उक्त बातें भाटडीह ओपी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने बच्चों को ट्रैफिक नियम एवं साइबर अपराध के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में साधन गुप्ता मध्य विद्यालय मुरलीडीह में 25 फरवरी को कही. उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों एवं आमलोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए.ऐसा करके हम सड़क हादसों में कमी ला सकते हैं.ज्यादातर सड़क हादसों का कारण नशा और तेज रफ्तार है.साइबर क्राइम को लेकर कहा कि जागरूक रहने से ही साइबर अपराध से बच सकते हैं. अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार न करें. मौके पर मंटु महतो, साजिद अंसारी, दिनेश राम महतो, रामलाल दसौंधी, मो सैयद अली, अर्पणा सिन्हा, परवाना परवीन, बसन्ती कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-illicit-liquor-worth-rs-3-lakh-recovered-in-govindpurs-asana/">धनबाद:

गोविंदपुर के आसना में 3 लाख की अवैध शराब बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही