Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजें : सांसद

Govindpur : सांसद पीएन सिंह ने एनएचएआई दुर्गापुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष कुमार को गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में 2 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इससे गोविंदपुर बाजार उजड़ने से बचेगा और जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा. सड़क हादसे भी थमेंगे. सोमवार 22 मई को सामाजिक संस्था नागरिक समिति के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया. सांसद ने मौके पर ही प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव यथाशीघ्र बनाने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि इसके पूर्व भी उन्होंने विगत 25 फरवरी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था. उन्होंने सोमवार को फिर पत्र लिखकर मंत्री से इस पर कार्रवाई की मांग की. सांसद ने एनएचएआई के अध्यक्ष को पत्र लिखकर बरवाअड्डा से बराकर के बीच विभिन्न स्थानों पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोकथाम,  बरवाअड्डा, गोविंदपुर और निरसा के विभिन्न खतरनाक मोड़ पर सड़क सुरक्षा के संकेत चिन्ह एवं बोर्ड लगाने,  सड़क का निर्माण बरसात के पूर्व यथाशीघ्र करने,  जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल लाइट और अधिकृत क्रॉसिंग से ही वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था तथा गोविंदपुर के साहिबगंज मोड़ पर क्रॉसिंग का प्रबंध करने का निर्देश दिया है. प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, जितेश जायसवाल, रतिरंजन गिरि, मोबिन अंसारी, अनूप साव,  राजेश शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही