Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सोशल मीडिया के जरिये जनता तक पहुंचाएं पार्टी का संदेश : राज सिन्हा

Dhanbad : भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला कार्यसमिति की बैठक हावड़ा मोटर्स स्थित इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने की. बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिये प्रचार की गति बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए गए. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के कार्यों को कार्यान्वित करने का उत्तम जरिया है. कहा कि सभी युवा पार्टी के संदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के जरिये जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें. बैठक में कार्यकर्ताओं की संख्या और उनके उत्साह को देखते हुए वह आशान्वित हैं कि युवा यह सब काम बखूबी कर रहे हैं. बैठक को पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह और युवा मोर्चा के प्रभारी मानस प्रसून ने भी संबोधित किया. संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री तमाल राय ने किया. बैठक में नितिन भट्ट, मानस प्रसून, सुमित सिंह, जयंत सिंह चौधरी, रवि मिश्रा, अवधेश शाह, अवध बिहारी, सुमित प्रमाणिक, नितिन शर्मा, सोनू रवानी, तरुण शर्मा, नित्यानंद मंडल, राजन पासवान, मोंटी सिंह, गोलू सिंह, सूरज पासवान, राहुल सोनी, राहुल गुप्ता, गणेश सोनी, विकास गुप्ता, आनंद चंद्रवंशी, मुकेश पासवान, चीकू महतो, प्रेम नोनिया, सचिन सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही