Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदेव राय का निधन

Advertisement
Advertisement
ब्रेन स्ट्रोक के बाद एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांस, बुधवार को होगी अंत्येष्टि
Sindri : सिंदरी के वरिष्ठ कांग्रेसी रामदेव राय का निधन मंगलवार की सुबह 9 बजे एसएनएमएमसीएच धनबाद में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हो गया है. इसकी जानकारी उनके बड़े पुत्र कृष्ण किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि वह पीडीआइएल सिंदरी में प्लांट प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और काफी लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे. उनके पार्थिव शरीर को आवास पर लाया गया. जहां श्रद्धांजलि व अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगने लगा. सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि संगठन के लिए यह अपूरणीय क्षति है. उन्हें कांग्रेस ध्वज ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी जाएगी. पुत्र कृष्ण किशोर ने बताया कि उनकी अंत्येष्टि बुधवार को सिंदरी के दामोदर नदी घाट पर की जाएगी. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-science-week-cum-commerce-exhibition-cum-fair-organized-at-svm-cinidih/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एसवीएम सिनीडीह में विज्ञान सप्ताह सह वाणिज्य प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही