Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल के वरिष्‍ठ झामुमो नेता दुर्योधन चौधरी का निधन

 
Dhanbad : झामुमो केंद्रीय समिति कि सदस्‍य और धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-no-hurry-to-shift-university-to-new-building-dr-sukhdev-bhoi/">(Dhanbad)

कोयलांचल के व‍रि‍ष्‍ठ नेता दुर्योधन चौधरी का 24 जून को निधन हो गया. 64 वर्षीय दुर्योधन चौधरी ने चेन्‍नई के एक अस्‍पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली. परिवार के सदस्‍यों के अनुसार 15 दिन पहले उनका फेफड़ा ट्रांसप्‍लांट हुआ था. तभी से वह अस्‍पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर पूर्व मंत्री और टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पार्टी के जिला अध्‍यक्ष रमेश, धनबाद महानगर अध्‍यक्ष देबू महतो सहि‍त पार्टी के कई नेताओें ने शोक जताया है. दुर्योधन चौधरी जमीन से जुड़े नेता थे. वे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन के काफी करीबी थे. दुर्योधन चौधरी ने वर्ष 2009 में सिंदरी विधानसभा सीट से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-odia-vc-of-bbmku-loves-litti-chokha/">धनबाद

:  BBMKU के उड़ि‍या VC को लिट्टी-चोखा पसंद है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही