Search

 
 
 

धनबाद : बराकर शिल्पांचल के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार सिन्हा का निधन

 
Chirkunda : बराकर शिल्पांचल के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार सिन्हा (लालाजी) का शनिवार की सुबह एक नीजि नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. बराकर नदी तट पर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. बड़े पुत्र मनीष सिन्हा ने मुखग्नि दी. अंतिम संस्कार में उनके छोटे पुत्र नितेश सिन्हा समेत अन्य परिजनों ने भाग लिया. वह आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे. इस पद पर रहते हुए उन्होंने पत्रकारों के कह के लिए काफी संघर्ष किया. अंतिम संस्कार में समाजसेवी ललन राय, महेश सिंह, ललन सिंह, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, पार्षद ललन मेहरा, बेगुनिया बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंकर शर्मा, बराकर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के शिव कुमार अग्रवाल, रामेश्वर भगत, यादव समाज के अध्यक्ष रामप्रीत, अधिवक्ता चंद्रभान शर्मा, मदर मैरीज हाइ स्कूल के अध्यक्ष प्रशांत दुधानी समेत क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही