Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी के वरिष्ठ पत्रकार शम्भुनाथ भगत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Advertisement
Advertisement

कई दिनों से थे बीमार, मटकुरिया के मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Putki : वरिष्ठ पत्रकार शम्भुनाथ भगत का निधन बुधवार 20 सितंबर को सुबह लगभग 9 बजे पुटकी 2 नम्बर स्थित उनके निवास स्थान पर हो गया. वह 67 वर्ष के थे व कई दिनों से बीमार चल रहे थे. दाह संस्कार दोपहर में मटकुरिया के मुक्तिधाम में किया गया. वह कई वर्षों तक धनबाद से प्रकाशित एक दैनिक अखबार से जुड़े रहे. पुटकी जैसी छोटी जगह में उन्होंने पहली बार पत्रकारिता शुरू की थी. उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों के बीच शोक छा गया. शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में मधुरा प्रसाद, पूर्व प्रमुख भानु प्रताप, पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, पुटकी चेम्बर के अध्यक्ष हीरा शर्मा, टीपू उर्फ़ इम्तियाज़, पप्पू पासवान, सुभाष पासवान, रंजीत सिंह, अक्षवर प्रसाद, महेंद्र वर्णवाल, रामविलास राम, लखी देवी पासवान, देवाशीष पासवान, प्रमोद साव आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही