Sindri : सिंदरी के आईएम टाइप निवासी बुजुर्ग शिक्षक विजय कुमार (65वर्ष) 16 अप्रैल की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके कमर की हड्डी टूट गई है. विजय कुमार शहीद तिलका मांझी इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय कुमार अपने घर से स्कूटी से शहरपुरा बाजार जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहा साइकिल सवार स्कूटी में जा टकराया . इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और प्रचार्य सड़क पर गिर पड़े. लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. उधर से गुजर रही बलियापुर थाना की पीसीआर वैन आकर रुकी और परिजनों की मदद से घायल को डॉ. सी0जी साहा के निजी क्लिनिक ले जाया गया. चिकित्सक ने बताया कि उनकी कमर की हड्डी टूट गई है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें [wpse_comments_template]
धनबाद : सिंदरी निवासी बुजुर्ग प्राचार्य विजय कुमार दुर्घटना में घायल
Last Updated: Apr 16, 2023 12:00 AM (IST)