Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में जनशक्ति दल के कार्यालय के पास झाड़ियों में बम मिलने से सनसनी

 
Katras : रामकनाली ओपी क्षेत्र के 8 लाइन सड़क किनारे जन शक्ति दल के प्रधान कार्यालय के समीप झाड़ियों में गुरुवार को एक जिंदा बम बरामद किया गया. जन शक्ति दल व जदयू समर्थकों के बीच जमीन विवाद के बाद बम मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. खबर पाकर रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर मौके पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज कराया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांसें ली. बताया जाता है कि आठ लेन सड़क के किनारे दल के प्रधान कार्यालय जाने वाले मार्ग की झाड़ियों की साफ-सफाई दल के सुप्रीमो सूरज महतो के भाई करा रहे थे. साफ-सफाई कर रहे मजदूरों ने झाड़ियों में बम देख कर लोगों को जानकारी दी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मालूम हो कि बीते दिनों उदलबनी मौजा की जमीन को लेकर जदयू प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह व जन शक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इस दौरान गोली चलने की बात भी कही जा रही थी. घटना के बाद एक ओर जहां दल के सुप्रीमो सूरज महतो ने जदयू प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह, उनके भतीजे सूरज सिंह, प्रिंस सिंह सहित अन्य पर हत्या की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया था. वहीं, दीप नारायण सिंह के भतीजे सूरज सिंह ने दल के सूरज महतो को अपराधी बताते हुए कहा था कि खमारगोडा की जमीन के एवज में उन लोगों से 50 लाख की रंगदारी मांग रहे थे.  नहीं देने पर जमीन की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रसत कर मारपीट की गई. जन शक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो ने कहा कि उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पहले ही पुलिस को आवेदन दिया था. कार्यालय के रास्ते में बम मिलना इस बात को पुष्ट कर रहा है कि विरोधी उनकी हत्या की तैयारी में लग चुके हैं. यह भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/goddas-team-leaves-for-ranchi-to-participate-in-state-level-sports-competition/">राज्य

स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गोड्डा की टीम रांची रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही