Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया के लाल बाजार में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Advertisement
Advertisement
मृतक की नहीं हो सकी शिनाख़्त, जांच में जुटी पुलिस
Jharia : झरिया के लाल बाजार स्थित निजी मेडिकल होलसेलर दुकान के समीप सड़क किनारे बुधवार 27 सिंतबर की सुबह अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही झरिया थाना के एएसआई अकबर हुसैन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह सड़क किनारे बने नाले के समीप लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति को बेसुध गिरा हुआ देखा. उसके शरीर मे कोई हलचल नही थी. आशंका जताई कि शायद शराब के नशे में व्यक्ति का पैर फिसला और वह सड़क किनारे बने नाले में गिर गया होगा. जिस कारण उसकी मौत हो गई होगी. वहीं झरिया थाना के एएसआई अकबर हुसैन ने बताया कि शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है. व्यक्ति के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है. मामले की जांच ज़ारी है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-no-co-in-keliyasol-area-for-15-days-work-disrupted-villagers-returning-without-getting-work-done/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: केलियासोल अंचल में 15 दिनों से सीओ नहीं, कामकाज बाधित, बिना काम कराए लौट रहे ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही