Search

 
 
 

धनबाद : इकबाल मार्केट में राज मिस्त्री की हत्या से सनसनी, बेटे को पिता की दूसरी बीबी पर शक

 
पुलिस ने शुरू की छानबीन, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के टिकियापाड़ा डुमरिया टांड़ इकबाल मार्केट में रविवार 23 जुलाई की सुबह हत्या की ख़बर से सनसनी फैल गई. किराये पर रह रहे राजमिस्त्री 60 वर्षीय शुभान अंसारी अपने कमरे में मृत पाया गया. शुभान अंसारी निरसा के कालूबथान चीरूडीह का रहने वाला था. जो कुछ महीनों से इकबाल मार्केट में भाड़ा पर रह कर राजमिस्त्री का काम करता था. मृतक ने दो शादियां की थी. [caption id="attachment_708245" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/HATYA-BODY-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते लोग[/caption]

                      पूरी रात चलता रहा टीवी

मकान मे रह रहे दूसरे किरायेदारों का कहना है कि शुभान अंसारी के कमरे में रात भर टीवी चलता रहा. सुबह भी जब टीवी बंद नहीं हुआ तो पास मे रहने वाला भतीजा उसे देखने पहुंचा तो शुभान मृत पड़ा था, और उसके शरीर से खून निकल रहा था. फौरन इसकी ख़बर परिवार वालों को दी गई. सूचना मिलते ही धनसार और बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. थोड़ी ही देर बाद डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा भी मौके पर पहुंचे. डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है, जल्द ही हत्यारे को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

 बेटे ने पिता की दूसरी बीबी पर लगाया हत्या का आरोप

मौके पर पहुंचे शुभान अंसारी की पहली पत्नी के बेटे निरसा के कलियासोल पंचायत निवासी बसीर अंसारी ने बताया कि पिता की दूसरी पत्नी मेहरूम बीबी ने कुछ दिन पहले कुछ लोगों को भेजकर उसके पिता के साथ मारपीट करवाई थी. बेटे बसीर ने कहा कि उसके पिता की हत्या में मेहरूम बीबी का ही हाथ है. मेहरूम बीबी गोमो के लालूडीह की रहने वाली है, जो कुछ महीनों से वासेपुर में रह रही है.

    दूसरी बीबी की बेटियों ने आरोपों को बताया झूठा

मृतक शुभान अंसारी की दूसरी पत्नी मेहरूम बीबी की बेटी जोया परवीन और नगमा परवीन ने आरोपों को आधारहीन बताया. जोया परवीन ने कहा कि उसकी मां का पिता के घर पर पिछले चार सालों से आना जाना नहीं था. छोटी बेटी नगमा ने कहा कि पिता से 13 जुलाई को मुहर्रम को लेकर बात हुई थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-first-gave-heart-and-then-lost-95-lakh-rupees/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: पहले तो दिल दे बैठे और फिर गंवा दिये 95 लाख रुपये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही