Search

 
 
 

धनबाद : वासेपुर दोहरा हत्याकांड में सद्दाम व उसके भाइयों ने किए सनसनीखेज खुलासे

 
Dhanbad : वासेपुर के दोहरे हत्याकांड में आरोपित सद्दाम और उसके भाइयों ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. मोहम्मद सद्दाम अंसारी उर्फ कासीन, साकिब अंसारी उर्फ भोलू, गुलाम मुस्तफा अंसारी उर्फ मिस्टर, शकील अंसारी उर्फ बलिस्टर ने पुलिस को दिए बयान में सोहेल और उसके दोस्त साहिल की हत्या का जुर्म कबूला है. सद्दाम ने बताया कि सोहेल और साहिल ने उसकी प्रेम कहानी प्रेमिका के भाइयों को बता दी थी. दोनों सद्दाम की बहन का भी पीछा करते था. इसलिए सद्दाम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेस कर उनका बयान दर्ज कराया. सद्दाम ने बताया कि उसकी छोटी बहन ईशा कैंब्रिज पब्लिक स्कूल मारूफगंज में नौवीं क्लास में पढ़ती है. उसी स्कूल में वाजदा फातिमा दसवीं क्लास में पढ़ती है. वाजदा मेरी बहन इशा की दोस्त थी. वह मेरे घर अक्सर आती-जाती थी. इसी दौरान वाजदा फातिमा उसे चाहने लगी. हम दोनों के बीच मोहब्बत हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/thief-running-away-with-jewelry-purse-of-female-passenger-arrested-at-dhanbad-station/">धनबाद

स्टेशन पर महिला यात्री के गहने-पर्स लेकर भाग रहा चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही