धनबाद: सदर अस्पताल में सरवर डाउन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर आफत
Dhanbad : एक अप्रैल से सरकारी कार्यालयों सहित अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना अनिवार्य हो गया है. परंतु 1 अप्रैल को सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन सरवर प्रॉब्लम के कारण 4 घंटे तक बंद रही. अस्पताल पहुंचने वाले डॉक्टर व 6 दर्जन से अधिक कर्मचारी समय पर अपनी हाजिरी नहीं बना पाए. अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी काफी चिंतित रहे. कर्मचारियों ने बताया कि वे सुबह अपने टाइम पर अस्पताल पहुंचे व बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी बनाना चाहा. मगर सरवर में गड़बड़ी के कारण मशीन ने काम नहीं किया. कर्मचारी आज समय पर अपना हाजिरी नहीं बना सके. उन्होंने बताया कि समय पर हाजिरी नहीं बनने से वे चिंतित हैं. क्योंकि 1 अप्रैल से ही बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. मशीन से हाजिरी नहीं बनी तो वेतन काट लिया जाएगा. इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन सरवर प्रॉब्लम के कारण सुबह से काम नहीं कर रही है. यहां के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी आज समय पर अपना हाजिरी नहीं बना सके. 4 घंटे के बाद लगभग 1 : 30 बजे सरवर दुरुस्त हो गया है. मशीन ने भी काम करना शुरू कर दिया है. इस लिए किसी कर्मचारी को डरने की जरूरत नहीं है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment