Jharia : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार गरीबों का स्तर सुधारने व उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है. बाबूलाल मरांडी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार 11 जून को झरिया के बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू मैदान में जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार-अपराध चरम पर था, अब वैसी बात नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने 9 वर्ष के शासनकाल में सेवा, सुसान और गरीबों का कल्याण किया. कोरोना काल में बेहतर काम हुए. सरकार ने ग्राम सड़क योजना व गरीबों के घर मुफ्त बिजली योजना, हर घर नल जल योजना, सौचालय व मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लोगों को दिया. आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी. देश में पहले कुल 7 एम्स थे, आज 15 हैं. भारत कभी अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से अनाज मंगाता था, आज विदेशों को अनाज भेज रहा है. झारखंड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला, बालू, पत्थर की लूट मची है. हेमंत सोरेन की सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है. उन्होंने लोगों से राज्य में सुशासन लाने के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/babulal-2-300x135.jpeg"
alt="" width="300" height="135" /> सभा में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption] धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने धनबाद को कई सौगातें दी हैं. सड़कों को दुरुस्त करने से लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करने के लिए लोगों से साथ मांगा. सभा को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह आदि ने संबोधित किया. सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, धर्मजीत सिंह, सरोज सिंह, रमेश राही, ज्ञानरंजन सिन्हा, हरिप्रकाश लाटा, महावीर पासवान, संजीव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
: कतरी सिर्फ नदी नहीं, तोपचांची-कतरास की पहचान है- माना पाठक [wpse_comments_template]
केंद्र की माेदी सरकार ने धनबाद को दीं कई सौगातें : पीएन सिंह
[caption id="attachment_664721" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="135" /> सभा में उपस्थित कार्यकर्ता[/caption] धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने धनबाद को कई सौगातें दी हैं. सड़कों को दुरुस्त करने से लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करने के लिए लोगों से साथ मांगा. सभा को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह आदि ने संबोधित किया. सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजय झा, धर्मजीत सिंह, सरोज सिंह, रमेश राही, ज्ञानरंजन सिन्हा, हरिप्रकाश लाटा, महावीर पासवान, संजीव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
नेताओं में जमकर हुआ शक्ति परीक्षण
कार्यक्रम के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा व प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह के बीच जमकर शक्ति परीक्षण हुआ. राज सिन्हा व रागिनी सिंह के समर्थकों ने मंच के समीप आकर अपने-अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगे. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. राज सिन्हा व रागिनी सिंह ने मंच से उन्हें शांत कराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katari-is-not-just-a-river-it-is-the-identity-of-topchanchi-katras-mana-pathak/">धनबाद: कतरी सिर्फ नदी नहीं, तोपचांची-कतरास की पहचान है- माना पाठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment