Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ सत्र आरंभ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में सत्र 2023-24 की शुरुआत हवन पूजन से हुई. हवन-पूजन प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने बताया कि राजकमल में 3 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो रही है. विद्यालय के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए ईश्वर की आराधना एवं सरस्वती वंदना के बाद हवन पूजन किया गया है. कार्यक्रम विद्यालय की अनुष्ठान समिति द्वारा कराया गया, जिसमें कृष्ण प्रसाद मिश्र, भूपेंद्र चतुर्वेदी, दुर्लभ चंद्र कर्म्हे, स्वागत पाठक व सर्वेश मिश्रा शामिल हैं. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 11 वीं वाणिज्य एवं विज्ञान में नामांकन के लिए साक्षात्कार होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही