Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन 18 से, जुटेंगे 1000 प्रतिनिधि

Dhanbad : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय आठवां प्रांतीय अधिवेशन 18 व 19 मार्च को धनबाद के धनसार स्थित रिसॉर्ट में होगा. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल शनिवार को उद्घाटन करेंगे. अधिवेशन में राज्यभर से लगभग 1000 युवाओं का जुटान होगा. यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने 17 मार्च को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रयास, प्रगति और परिवर्तन थीम पर होने वाले अधिवेशन का नाम आह्वान रखा गया है, कार्यक्रम में 10 जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को साइकिल दी जाएगी. अपने संघर्ष के दम पर उद्योग, समाज सेवा, राजनीति, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की विभूतियों को उद्घाटन समारोह में “मारवाड़ रत्न” से सम्मानित किया जाएगा. प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम सेठिया दिन के 3 बजे से शाम 4 बजे तक व्यक्तित्व विकास, सांगठनिक क्षमता व सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों को प्रोत्साहित करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-again-handed-over-notice-to-the-villagers-ordered-to-vacate-the-house/">धनबाद

: रेलवे ने ग्रामीणों को फिर थमाया नोटिस, घर खाली करने का आदेश  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही