Search

 
 
 

धनबाद: गड़ेरिया बस्ती के 263 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाएं

 
Putki : पुटकी (Putki) भाजपा विधायक राज सिन्हा ने अग्नि व भू धंसान प्रभावित गड़ेरिया बस्ती के 263 परिवारों को मुआवजा, नियोजन देकर विस्थापन नीति के तहत सुरक्षित स्थान पर बसाने की समस्या को लेकर कुसुंडा एरिया के महाप्रबंधक वी के गोयल से वार्ता की. बस्ती में लगातार भू धंसान की घटना हो रही है. बीसीसीएल लगातार बस्ती के लोगों को हटने का नोटिस दे रहा है. बस्ती में 263 परिवारों में 140   रैयत हैं. सभी को एक साथ भूली में बसाने की बात कही जा रही है. बीसीसीएल बस्ती को हटा कर नया ओसीपी खोलने की तैयारी में जुटा है, जहां 35 लाख टन रिजर्व कोल है. महाप्रबंधक से अन्य कई समस्याओं पर भी बात चीत हुई. विधायक ने कहा कि गड़ेरिया एवं भोलानाथ बसेरिया 4 नंबर में खतरनाक भूधासन एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान चिन्हित कर बसाएं व जान माल की सुरक्षा करें. जीएम ने गोधर में एक माह के अंदर बोर होल कर जनता को पानी की व्यवस्था करने का वचन दिया. वार्ता में मनोज मालाकार, राजेश गुप्ता ,बाल मुकुंद,रंजीत यादव, रमेश वर्मा, नवल सिंह, सतेंद्र कुमार, विनय सिंह, रामू दास, वरुण कुमार, अशोक निषाद एवं गडरिया के लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही