Search

 
 
 

धनबाद : आम लोगों की जमीन से जुड़े मामले जल्द निबटाएं- डीसी

 
Dhanbad: डीसी संदीप सिंह ने 23 सितंबर को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना. समस्या का निष्पादन करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले छाए रहे. लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आम जनता की जमीन से जुड़े जायज मामलों को जल्द निबटाने को कहा. जनता दरबार में ऑनलाइन पंजी टू में कम जमीन दर्ज करने, लगान रसीद नहीं कटने, जबरन जमीन पर कब्जा करने, सर्वे के दौरान जमीन का रकबा कम दर्ज करने, बच्चे के इलाज के लिए सहायता प्रदान करने, पेयजल की सुविधा मुहैया कराने, पड़ोसी द्वारा नाली को ईंट-पत्थर से जाम कर देने, जमीन विवाद, जमीन पर जबरन कब्जा करने, बिल्डर द्वारा ब्रोशर में दर्शाई गई फैसिलिटी उपलब्ध नहीं कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-resolve-to-fulfill-the-dreams-of-binod-bihari-mahto/">धनबाद

: बिनोद बिहारी महतो के सपनों को पूरा करने लिया संकल्प  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही